बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के कुलियंक गांव के हरि मंडप के समीप 15 वें वित्त से लगाया गया सोलर युक्त पानी टंकी और जिला परिषद निधि से बना सोलर युक्त पानी टंकी विगत तीन – चार माह से ठप होने और ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या से संबंधित न्यूज विगत दिनों शार्प भारत न्यूज पोर्टल पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के पश्चात जिला प्रशासन ने पहल करते हुए गांव के ठप दो सोलर पानी टंकी में से एक सोलर पानी टंकी की मरम्मत करवाया है. एक सोलर टंकी के मरम्मत होने से ग्रामीणों के बीच व्याप्त पेयजल संकट से राहत मिला है इससे लोगों में हर्ष व्याप्त है. (नीचे भी पढ़ें)
गांव के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि गांव के एक और ठप पड़े सोलर पानी टंकी की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को पूर्ण रूप से जल संकट से राहत मिल सके. ग्रामीणों ने पदाधिकारी के पहल करने पर वे सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.




