जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य /उच्च विद्यालय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों में गहरा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान के साथ हुई. विद्यालय के सचिव सरदार सुखपाल सिंह ने इस पावन दिवस से संबंधित बातों को बच्चों तथा शिक्षकों के बीच रखा तथा सह-सचिव सरदार सतबीर सिंह ने शिक्षा के महत्व तथा समाज में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सलविंदर सिंह, विद्यालय सचिव सरदार सुखपाल सिंह, सह-सचिव सरदार सतबीर सिंह सोमू, स्कूल इंस्पेक्टर सरदार रविंदर सिंह गिल, सरदार जोगा सिंह, सरदार हरभजन सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अन्य मेंबर,मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे. विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों गिद्दा नृत्य पर प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही गरिमा और उत्साह की भावना के साथ संपन्न हुआ.




