चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर छेड़खानी करने और घर में घुस कर तेज धार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिम्मतनगर निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद तल्हा के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गौसनगर निवासी युवती ने लिखित शिकायत में आरोपी पर लगातार पीछा करने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)
शिकायत के अनुसार, आरोपी तल्हा तेज धार चाकू लेकर युवती के घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की शिकायत मिलने के बाद कपाली पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेज धार चाकू भी बरामद करने का दावा किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.




