बहरागोड़ा: राज्य के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर झामुमो प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू बड़े भाई के समान थे और वे उन्हें हमेशा मार्गदर्शन करते रहे हैं, उनका असमय चले जाना उनकी और पार्टी के लिए अपूरनीय क्षति है. (नीचे भी पढ़े)
श्री षाडंगी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षति है. मंत्री सुदिव्य सोनू युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत थे, उनका सरल स्वभाव और कार्यशैली के कारण वे युवाओं के दिलों में हमेशा रहेंगे. श्री षाडंगी ने उनके निधन पर गिरिडीह के जनता और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.




