• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur state table tennis championship-टाटा स्टील ने नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन, दूसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेटे चैंपियनशिप संपन्न, अंशिका और शत्रुंजय बने चैंपियन

Jamshedpur state table tennis championship-टाटा स्टील ने नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन, दूसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेटे चैंपियनशिप संपन्न, अंशिका और शत्रुंजय बने चैंपियन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

​जमशेदपुर: खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए टाटा स्टील द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम रहे, जिन्होंने लाल पर्दा हटाकर और पट्टिका का अनावरण कर सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर दूसरा झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें राज्यभर के उभरते खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)

​मंच पर मुख्य अतिथि के साथ मुकुल चौधरी, कैप्टन मनीष सिन्हा, ओपी मिश्रा, जेके सिन्हा, समरजीत सिंह, प्रवेश नारंग, विवेक तुलस्यान (मेपल), सुदीप्तो मुखर्जी और कमलेश दुबे सहित खेल विभाग के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया. ​चैंपियनशिप के विभिन्न आयु वर्गों और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. महिला वर्ग और अंडर-17 व अंडर-19 तीनों वर्गों में पूर्वी सिंहभूम की अंशिका महाजन ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए खिताब जीते. वहीं पुरुष एकल में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने कड़े मुकाबले में बाजी मारी. समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया..(नीचे भी पढ़े)

​प्रतियोगिता के परिणाम:
​अंडर-15 बालिका एकल: सेमीफाइनल 1: स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम) ने आराध्या श्रीवास्तव (हजारीबाग) को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल 2: अनन्या साहा (पूर्वी सिंहभूम ) ने स्मृति सिन्हा (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराया, ​फाइनल में स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम ) ने अनन्या साहा (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराकर खिताब जीता. इसी तरह अंडर-15 बालक एकल: सेमीफाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने फैजल खान (रांची) को 3-1 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में अरित्रो डे (रांची) ने शिद्दत राज (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराया. फाइनल में अरित्रो डे (रांची) ने अलीशाद खान (रांची) को 3-1 से हराकर खिताब जीता. ​अंडर-17 बालिका एकल के पहले सेमीफाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम ) ने दृश्या सिंह (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-0 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को 3-0 से हराया. फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम ) ने स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से मात दी. इसी तरह अंडर-17 बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने अर्णव अग्रवाल (हजारीबाग) को 3-2 से हराया. (नीचे भी पढ़े)

दूसरे सेमीफाइनल में अर्थ घोष (रांची) ने वर्धन वशिष्ठ (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-2 से हराया.फाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने अर्थ घोष (रांची) को 3-0 से हराया.अंडर-19 बालिका एकल ​फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को एकतरफा 4-0 से हराया अंडर-19 बालक एकल फाइनल में अर्णव अग्रवाल (हजारीबाग) ने अर्थ घोष (रांची) को 4-2 से हराया.महिला एकल के पहले ​सेमीफाइनल में सृजनी चटर्जी (धनबाद) ने परलीन भमरा (पूर्वी सिंहभूम ) को 4-0 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को 4-1 से हराया.फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सृजनी चटर्जी (धनबाद) को 4-0 से हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया.इसी तरह पुरुष एकल के पहले ​सेमीफाइनल में शत्रुंजय चक्रवर्ती (रांची) ने सोमनाथ चक्रवर्ती (रांची) को 4-1 से हराया. दूसरे ​सेमीफाइनल में मृण्मय प्रधान (पूर्वी सिंहभूम ) ने सौमिर चक्रवर्ती (रांची) को 4-0 से हराया.फाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में शत्रुंजय चक्रवर्ती (रांची) ने मृण्मय प्रधान (पूर्वी सिंहभूम ) को 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jharkhand deoghar kesarwani vaishya mahasabha meeting : देवघर में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के देवघर जोन की बैठक आयोजित, संगठन संकल्प अभियान के तहत संगठन की मजबूती का लिया गया संकल्प
खबर

Jharkhand deoghar kesarwani vaishya mahasabha meeting : देवघर में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के देवघर जोन की बैठक आयोजित, संगठन संकल्प अभियान के तहत संगठन की मजबूती का लिया गया संकल्प

September 6, 2026
Jamshedpur rural-मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक जताया, देखिए video
खबर

Jamshedpur rural-मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक जताया, देखिए video

September 6, 2026
Jamshedpur police appeal for using helmet & seat belt : हेलमेट और सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं, जीवन बचाने के लिए जरूरी, पुलिस ने लोगों से की वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News