देवघर : अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नेतृत्व में “संगठन संकल्प अभियान” के अंतर्गत देवघर जोन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को देवघर केसरवानी आश्रम में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र केसरी एवं राष्ट्रीय तरुण सभा अध्यक्ष दीपक केसरी भी शामिल हुए. बैठक में देवघर जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिला व नगर सभा एवं प्रदेश सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त एवं प्रभावशाली बनाना, आपसी एकता एवं समन्वय को बढ़ावा देना तथा समाज की संगठित शक्ति का परिचय समाज एवं राष्ट्र के बीच मजबूती से स्थापित करना रहा. राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नेतृत्व में संगठन संकल्प अभियान के माध्यम से झारखंड के सभी जोनों में बैठक आयोजित कर समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया. इसी क्रम में प्रथम चरण में बरही जोन में बरही नगर सभा के आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई, जिसमें चतरा, इटखोरी, चौपारण, बरही, रामगढ़, कोडरमा, तिलैया, हजारीबाग, कानाचट्टी, क्रियादपुर सहित अनेक नगर सभाओं के पदाधिकारी एवं समाज बंधु शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
इसी अभियान के द्वितीय चरण में 6 सितंबर को देवघर जोन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें देवघर, रोहिणी, मधुपुर, जामताड़ा, महागामा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़ सहित अन्य नगर सभाओं की सहभागिता रही. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक धनबाद जोन में आयोजित की जाएगी, जिससे संगठन संकल्प अभियान को झारखंड के प्रत्येक जोन तक पहुंचाकर समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति को और अधिक मजबूत किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर बैद्यनाथ धाम केसरवानी नगर सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी, महामंत्री रितेश केसरी, लोकनाथ केसरी, विक्रम केसरी, मदन केसरी, महिला सभा अध्यक्षा नीतू केशरी, दिलीप केसरी, गोपाल केसरी, मणिशंकर केसरी, अजीत केसरी, आतिश केसरी, मुकेश केसरी, संजय केसरी, डॉली नित्यानंद केसरी, पिंटू केसरी, अमित केसरी, राजकुमार केसरी, राजू केसरी, मनीष केशरी अनिल केसरी, रूपेश केसरी, विनीत केसरी, मनोज केसरी, मणि केसरी, सुभाष केसरी, रतन केसरी, मोनू केसरी, सहित नगर सभा की पूरी टीम ने बैठक की व्यवस्था एवं आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई.




