जमशेदपुर: खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए टाटा स्टील द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम रहे, जिन्होंने लाल पर्दा हटाकर और पट्टिका का अनावरण कर सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर दूसरा झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें राज्यभर के उभरते खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)

मंच पर मुख्य अतिथि के साथ मुकुल चौधरी, कैप्टन मनीष सिन्हा, ओपी मिश्रा, जेके सिन्हा, समरजीत सिंह, प्रवेश नारंग, विवेक तुलस्यान (मेपल), सुदीप्तो मुखर्जी और कमलेश दुबे सहित खेल विभाग के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया. चैंपियनशिप के विभिन्न आयु वर्गों और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. महिला वर्ग और अंडर-17 व अंडर-19 तीनों वर्गों में पूर्वी सिंहभूम की अंशिका महाजन ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए खिताब जीते. वहीं पुरुष एकल में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने कड़े मुकाबले में बाजी मारी. समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया..(नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता के परिणाम:
अंडर-15 बालिका एकल: सेमीफाइनल 1: स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम) ने आराध्या श्रीवास्तव (हजारीबाग) को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल 2: अनन्या साहा (पूर्वी सिंहभूम ) ने स्मृति सिन्हा (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराया, फाइनल में स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम ) ने अनन्या साहा (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराकर खिताब जीता. इसी तरह अंडर-15 बालक एकल: सेमीफाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने फैजल खान (रांची) को 3-1 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में अरित्रो डे (रांची) ने शिद्दत राज (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से हराया. फाइनल में अरित्रो डे (रांची) ने अलीशाद खान (रांची) को 3-1 से हराकर खिताब जीता. अंडर-17 बालिका एकल के पहले सेमीफाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम ) ने दृश्या सिंह (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-0 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को 3-0 से हराया. फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम ) ने स्वर्णली माजी (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-1 से मात दी. इसी तरह अंडर-17 बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने अर्णव अग्रवाल (हजारीबाग) को 3-2 से हराया. (नीचे भी पढ़े)

दूसरे सेमीफाइनल में अर्थ घोष (रांची) ने वर्धन वशिष्ठ (पूर्वी सिंहभूम ) को 3-2 से हराया.फाइनल में अलीशाद खान (रांची) ने अर्थ घोष (रांची) को 3-0 से हराया.अंडर-19 बालिका एकल फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को एकतरफा 4-0 से हराया अंडर-19 बालक एकल फाइनल में अर्णव अग्रवाल (हजारीबाग) ने अर्थ घोष (रांची) को 4-2 से हराया.महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में सृजनी चटर्जी (धनबाद) ने परलीन भमरा (पूर्वी सिंहभूम ) को 4-0 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सान्वी सिन्हा (रांची) को 4-1 से हराया.फाइनल में अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने सृजनी चटर्जी (धनबाद) को 4-0 से हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया.इसी तरह पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में शत्रुंजय चक्रवर्ती (रांची) ने सोमनाथ चक्रवर्ती (रांची) को 4-1 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में मृण्मय प्रधान (पूर्वी सिंहभूम ) ने सौमिर चक्रवर्ती (रांची) को 4-0 से हराया.फाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में शत्रुंजय चक्रवर्ती (रांची) ने मृण्मय प्रधान (पूर्वी सिंहभूम ) को 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की.




