जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के देवधर पंचायत के सिमुलडागा स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार 6 सितंबर को पारंपरिक विधि -विधान से दूर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया.वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पुरा पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा. इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाने पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही साथ विद्युत सजावट भी अच्छी तरह से की जाएगी. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ स्थानीय लोग काफी संख्या में शामिल हुए.




