जमशेदपुर: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित सामुदायिक भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए.सभा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. (नीचे भी पढ़े)
वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने राज्य के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया.शोक सभा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, स्टेट प्रेसिडेंट गुलजार सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सतीश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नमिता सिंह तथा स्टेट बोर्ड मेंबर परमजीत कौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत मंत्री के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.




