जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जिला कमिटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए. साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने दिवंगत मंत्री के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी और राज्य ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के योगदान और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.







