जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा झारखंड प्रदेश इकाई का जमशेदपुर के कदमा में तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. आयोजन में झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह, कोल्हान की पदाधिकारी ललीता राय, पूर्वी सिंहभूम वीरांगना की उपाध्यक्ष पुर्णिमा सिंह, सदस्य संगीता सिंह, आरती सिंह आदि उपस्थित थी. आयोजन में हरियाली परंपराओं के साथ साथ श्रृंगार, प्रकृति और पतिव्रत धर्म के तीज महापर्व की महत्ता और विभिन्न पारंपरिक समावेश के साथ आयोजन संपन्न हुआ.




