चाकुलिया : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विभाग के आदेशानुसार छात्र-छात्राओं के बीच सामुहिक रिडिंग करवाया गया. अवसर पर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र बर्डीकानपुर – कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी एचएम सुनील बेरा ने जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर शिक्षा ग्रहण करने के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़ें)
अवसर पर सहायक शिक्षक कैलाश चन्द्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







