जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह के साथ सभी संरक्षिकाएं उपस्थित रहीं. बैठक में कदमा महिला इकाई के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष के रूप में रीता विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता सिंह, महासचिव मीनू सिंह के नाम का प्रस्ताव संरक्षिका पल्लवी सिंह द्वारा रखा गया. बैठक में उपस्थित संघ की अध्यक्ष कविता परमार एवं महासचिव मंजू सिंह सहित देविका सिंह, आशा सिंह, कंचन सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम सिंह, सत्या सिंह, मंजू रानी सिंह, नीरू सिंह, रीना सिंह, सभी संरक्षिकाओं ने पल्लवी सिंह के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया. (नीचे भी पढ़ें)

निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को कदमा इकाई की पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही मानगो एवं बर्मामाइंस में भी जल्द ही महिला कमेटी का गठन किया जाएगा.
बैठक में पूरे वर्ष संगठन द्वारा समाज को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यों तथा विभिन्न इकाइयों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.







