• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 8, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp against hemant government : झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर का हल्लाबोल, सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापसी की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, देखिये – video

Jamshedpur bjp against hemant government : झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर का हल्लाबोल, सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापसी की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, देखिये – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमों को तत्काल वापस लेने तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की. प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारों के साथ अपना आक्रोश जताया. प्रदर्शन में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों के हित में तीन प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की. ज्ञापन में मांग की गई कि छात्र आंदोलन के दौरान एवं उसके बाद छात्रों पर विभिन्न थानों में दर्ज एफआईआर को अविलंब रद्द किया जाए. जेपीएससी एवं जेएसएससी द्वारा आयोजित जिन परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के कारण उन्हें रद्द अथवा स्थगित किया गया है, उनकी सीबीआई जांच की अनुशंसा राज्य सरकार तत्काल करें. साथ ही, धांधली के मामलों में गिरफ्तार आयोग के अध्यक्ष के अलावा जिम्मेदार आयोग के अन्य सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा,रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, राजन सिंह, राजेश शुक्ल, योगेश मल्होत्रा, अनिल मोदी, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीव कुमार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, धर्मेंद्र प्रसाद, हलदर नारायण साह, सोनू ठाकुर, काजू सांडिल, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, सुशीला शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिनव सिन्हा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, उपेंद्र गिरी, रविन्द्र सिसोदिया, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, जुगनू वर्मा, कृष्ण पद सिंह, मधुसूदन महतो, राकेश चौबे, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, सुमित शर्मा, निधु दास, श्यामल महाकुड़, सनत कुमार सी, सनातन दास, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, शांति देवी, सुबोध झा, राकेश चौधरी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, प्रोबिर चटर्जी राणा, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हरिकिशोर तिवारी, माणिक सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, पवन अग्रवाल, अशोक सिंह चौहान, चितरंजन वर्मा, गंगा साहू, महेश्वर प्रताप सिंह, अबु अशरफ, खेलाराम बेसरा, ओम प्रकाश सिंह, दीपू शर्मा, चिंटू सिंह, अमर सिंह, लालचंद सिंह, मनोज सिंह, सीमा दास, ममता भूमिज, ममता सिंह, मीरा सिंह, निनु कुदादा, नामता मुक्ता, मिनी सिंह, जया शर्मा, शांति देवी, हलदर शुक्ला, रेणु झा, किरण सिंह, संध्या नंदी, मीणा शर्मा, रूपा देवी, स्नेहलता, अमिश अग्रवाल, बिरेन महतो, लोकनाथ त्रिपाठी, रमेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

दोषियों को संरक्षण और छात्रों पर कार्रवाई, यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी समेत भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार ने झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. करीब 26 दिनों तक छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया, लेकिन उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि नौकरी और पारदर्शी भर्ती की मांग करना अपराध नहीं है. सरकार निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस ले और भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराए. पेपर लीक, पेपर सौदेबाजी और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के लिए जो भी जिम्मेदार हो, चाहे वह अधिकारी हो, आयोग का सदस्य हो, परीक्षा एजेंसी या बिचौलिया, उस पर कठोर कार्रवाई हो. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि सरकार को बताना होगा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसने किया. भाजपा युवाओं के हित और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाए: मधु कोड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड के युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और धांधली के आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी कोई सामान्य प्रशासनिक चूक नहीं है. यदि किसी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों तक जांच की आंच पहुंचनी चाहिए. सरकार को सीबीआई जैसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच की अनुशंसा कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

युवाओं को डराकर सत्ता की नाकामी नहीं छिपा सकती सरकार: अभय सिंह
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय मुकदमों और दमन का सहारा ले रही है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों ने पूरी भर्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभय सिंह ने कहा कि यदि सरकार को अपनी व्यवस्था और आयोग की कार्यप्रणाली पर भरोसा है तो वह सीबीआई जांच से क्यों डर रही है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को राजनीतिक संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों की आवाज दबाने में लगी है झामुमो-कांग्रेस सरकार: मेनका सरदार
पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि पिछले सात वर्षों में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ सबसे अधिक छल किया है. जब-जब राज्य के युवा अपने अधिकार और हक की आवाज लेकर सड़क पर उतरे हैं, तब-तब सरकार ने उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठी, मुकदमे और दमन के जरिए उन्हें दबाने का प्रयास किया है. सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों के भविष्य का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी: संजीव सिन्हा
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झारखंड के युवा वर्षों से रोजगार और पारदर्शी भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे हैं. लेकिन राज्य सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के कारण मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य अधर में लटक रहा है. उन्होंने कहा कि जिस छात्र ने वर्षों मेहनत कर परीक्षा दी, उसके भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा न ले. भाजपा झारखंड के छात्रों और युवाओं की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करेगी और सरकार को जवाबदेह बनाकर रहेगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur school proud : सोपोडेरा वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में कालीमाटी के किशोर, अनिकेत और देवांश ने बढ़ाया विद्यालय का मान
खबर

Jamshedpur school proud : सोपोडेरा वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में कालीमाटी के किशोर, अनिकेत और देवांश ने बढ़ाया विद्यालय का मान

September 8, 2026
Tata steel hsm jdc : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने डोबो के स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, बांटे ज्ञान, समय और वैल्यू सिस्टम
खबर

Tata steel hsm jdc : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने डोबो के स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, बांटे ज्ञान, समय और वैल्यू सिस्टम

September 8, 2026
Jamshedpur congress : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति, जमशेदपुर में कांग्रेसियों की शोक सभा में याद किये गये पूर्व मंत्री
खबर

Jamshedpur congress : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति, जमशेदपुर में कांग्रेसियों की शोक सभा में याद किये गये पूर्व मंत्री

September 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News