जमशेदपुर : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठनात्मक तौर पर कड़े कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) और सरायकेला खरसावां जिला की सभी कमेटी को भंग कर दिया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला का राजद जिला अध्यक्ष अभी शंभू नाथ चौधरी थे जबकि सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू यादव था. लेकिन अब पूरी कमेटी को भंग कर दिया गया है. इससे राजद के कई नेताओं को बड़ा झटका लगा है. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों जिलो के कमेटी भंग करने को लेकर एक आदेश झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण याददव द्वारा जारी की गयी है. इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को भी दे दी गयी है. अब नये सिरे से कमेटी की घोषणा की जायेगी. राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव की ओर से जारी आदेश में अगले आदेश तक किसी भी कमेटी का संचालन करने पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है.




