जमशेदपुर:झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एबीएम कॉलेज, गोलमुरी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, व्यक्तित्व एवं झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. प्राचार्य ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू ने शिक्षा के विकास एवं समाज के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढे)
उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ, संवेदनशील एवं समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है. उनके योगदान को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा.शोक सभा में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की.




