बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा करेगी. बुधवार को कमेटी के सदस्यों ने भव्य पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साधु ने बताया की इस वर्ष कोलकाता के प्रसिद्ध बेलूर मठ की थीम पर पंडाल बनाया जायेगा. पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण किया जाएगा. पंडाल के निर्माण में प्लाइवुड, कांच, लकड़ी, बांस, कपड़ा समेत अन्य सामग्रियों का उपयोग होगा. मां दुर्गा की 13 फीट की प्रतिमा बनाने में गोपीबल्लवपुर के मूर्तिकार सुबल पात्र अपनी टीम के साथ जुटे हुए है. बताया कि पंडाल की लागत करीब 10 लाख रुपये है. श्री साधु ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाषष्ठी के दिन मानुषमुरिया आश्रम के संत महाराज के द्वारा फीता काटकर करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

यहां नवमी के दिन हजारों लोगों के बीच महा प्रसाद वितरण किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद दास, कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव शशांक शेखर बारीक, सहायक सचिव राजेश कुमार दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप घटवरी, ऑडिटर झंटू घटवारी, सोरोज मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मंडल, पार्थ पॉल, गंगा धर साधु, बुना दत्ता, गौर दे, राजन मंडल, श्यामा दे, दीपक बारीक, अशोक मंडल, उप देस्टा समिति के बारीन दे, अश्विनी साधु, पद्मोलोचन घटवारी, स्वपन जाना समेत अन्य उपस्थित थे.




