जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हुआ. इस समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को 16.5 फीसदी बोनस दिया जाएगा. इसके अनुसार बोनस की न्यूनतम राशि 24704 रुपये एवं अधिकतम 62401 रुपए मिलेगी. औसत बोनस राशि 46756 रुपए होगी. इस समझौते पर प्रबंधन की तरफ से अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनकर आनंद, सेक्रेटरी अनुराग कटोरिया एवं रिचा केडिया ने हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़ें)

यूनियन प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, कमेटी मेंबर पुलक मेंथी, पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किया. कर्मचारियों ने हर्ष जाहिर करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं ट्यूब मेकर्स क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा के बीच यह भी वार्ता हुई कि क्लब को और आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर यूनियन प्रबंधन की मीटिंग होती रहेगी जिससे क्लब और कर्मचारियों के विकास के रास्ते बने रहेंगे.







