गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर गांव में बुधवार को पुलिस पिकेट के सामने स्थापित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस पैकेट के सामने लगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों ने घटना की जांच कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पिकेट के सामने प्रतिमा क्षतिग्रस्त होना गंभीर मामला है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.







