जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो पेट्रोल पंप के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था. अचानक युवक युवती के पास पहुंचा और उसके हाथ व शरीर पर मारपीट करने लगा. (नीचे भी पढ़ें)
युवती के साथ मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. इसी दौरान मानगो चौक के कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए युवक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवती के साथ मारपीट का कारण क्या था और दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.




