जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग झुमकटोला निवासी रणवीर सरकार के साथ कथित मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किये जाने का मामला सामने आया है. रणवीर सरकार का आरोप है कि गुरुवार शाम उनके घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान बालू ले जाने वाला एक वाहन वहां से गुजर रहा था, जिसके रास्ते में उनकी गाड़ी खड़ी थी. वाहन को रास्ता देने के लिए उनसे गाड़ी हटाने को कहा गया. इसी बात को लेकर रणवीर और दूसरे पक्ष के बीच बहस शुरू हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
रणवीर का आरोप है कि बहस देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई. उन्होंने दावा किया कि करीब 10 से 15 लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. रणवीर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को आगे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है. रणवीर का आरोप है कि पूरा विवाद कथित अवैध बालू खनन और बालू ढुलाई को रोकने की कोशिश को लेकर हुआ




