जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान समाजसेवी राज कुमार सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की. भूमि पूजन कार्यक्रम में बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पर्व मुखिया सुरेश मुखी, शिवू मुखी, कलिया मुखी, शंकर मुखी, गणेश मुखी, शिवराज मुखी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार सिंह, संरक्षक महेश मुखी, अध्यक्ष कलिया मुखी, उपाध्यक्ष सुरेश मुखी एवं निरंजन मुखी, महासचिव नीरज मुखी और सचिव स्नेह मुखी ने बताया कि बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1975 से लगातार किया जा रहा है. इस वर्ष भी पूजा को लेकर बस्तीवासियों में उत्साह है. समिति की ओर से पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.




