रांची /जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से कोल्हान सहित पूरे झारखंड में बड़ा बदलाव देखा गया. जहां शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और खबर लिखे जानें जमशेदपुर में रुक-रुक कर बारिश होती रही. वहीं बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ और रांची जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम : रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के मुताबिक शनिवार को अधिकांश जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम विभाग का पूर्वानुमान : मौसम विभाग का पूर्वानुमान अनुसार शनिवार तक बारिश का अनुमान है. उसके पश्चात रविवार से मौसम साफ होने की आशंका है. वहीं रविवार से तापमान में भी (2-3) डिग्री की वृद्धि की संभावना है.




