लोहरदगा : स्थानीय मुंद्रिका बैंक्वेट में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज क्षेत्र के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत और थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सम्मिलित हुए. दोनों ने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक अच्युत प्रपन्नाचार्य का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आज श्री कृष्ण लीला की झांकी में बाल श्री कृष्ण का स्वरूप दिखाया गया जिसमें देवराज इंद्र के अहंकार को चूर कर प्रकृति की पूजा का संदेश दिया. उस लीला की प्रस्तुति के बीच ठाकुर जी को 56 भोग लगाया गया. कृष्ण के रूप में आयोजक जय प्रकाश शर्मा के पुत्र धैर्य शर्मा ने अनुपम प्रस्तुति दी. कान्हा के मनमोहक रूप और अपने हाथों से 56 भोग लगाने की लिए उपस्थित महिलाएं बहुत आतुर रहीं. पूरा आयोजन स्थल मानो गोकुल बन गया. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व सांसद ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को सही दिशा देता है. ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और सनातन संस्कारों का संचार करती हैं. भक्तिमय माहौल में कुछ समय बिताना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है. नित्य दिन प्रवचन करने वाले पंडित राम बालक को सुनील अग्रवाल और जय प्रकाश शर्मा ने साफा पहना कर सम्मानित किया. कथा के दौरान भगवान के प्रसंग और लीलाओं पर पंडाल भजनों से गूंज उठा. सभी भक्त इस भक्तिमय माहौल में लीन नजर आए. (नीचे भी पढ़ें)
कथा पर मुख्य यजमानों के साथ सूरज अग्रवाल, राजीव रंजन, संजय बर्मन, पशुपतिनाथ पारस, अजय मित्तल आदि ने महा आरती में भाग लिया. कार्यक्रम में आए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, राजीव रंजन, पशुपतिनाथ पारस, संजय बर्मन ने उपस्थित होकर ब्यास जी से आशीर्वाद लिए. आयोजक समिति में मुख्य रूप से जय प्रकाश शर्मा, सुनील अग्रवाल, कुंदन साहू, राजन मेहता, जय गोविंद, अशोक कांस्यकर, प्रमोद अग्रवाल, मनीष राजगढ़िया, संजय शर्मा, संजय अग्रवाल, आनंद पांडे, जीवन राज मेहता, प्रमोद प्रजापति जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.




