जमशेदपुर: संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच एवं सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में आज “भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता के संघर्ष,दिशा व दशा” पर सेमिनार,समाज सेवा भूषण सम्मान एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें शहर के साहित्यकार,कवि,आंदोलनकारी एवं भोजपुरिया लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप सिंह भोजपुरिया, अध्यक्षता अरविंद विद्रोही,संचालन डा संध्या सिन्हा, स्वागत भाषण शशि भूषण मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन मसूद खान ने किया. इस अवसर पर विशेष रूप से समाजसेवी शिव शंकर सिंह को ‘ समाज सेवा भूषण सम्मान एवं मजदूर नेता रघुनाथ पांडे को भोजपुरिया रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडे ने कहा की – भोजपुरी भाषा के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है. सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा.(नीचे भी पढ़े)

सम्मानित अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि भोजपुरी समाज बहुत समृद्धशाली समाज है. इस भाषा की गूंज भारत के बाहर कई देशों में गूंज रहा है. लेकिन यह भाषा जहां से निकली वही आज तक उपेक्षित है, इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी. इस आंदोलन में तन मन धन से सहयोग करेंगेअध्यक्षीय भाषण में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही ने कहा मै भोजपुरी भाषा के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया है और जब तक जीवन है,शरीर में खून का कतरा है तब तक संघर्ष करता रहूंगा. इस अवसर पर संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया,भोजपुरी नवचेतना मंच के अध्यक्ष अप्पू तिवारी, डॉ अजय किशोर चौबे,उदय प्रताप हयात,जगदीश मिश्रा ने भी संबोधित किया. ज्ञातव्य हो कि लंबे अरसे से भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु लगातार संघर्ष चल रहा है,अभी तक इस भोजपुरी भाषा को मान्यता भारत सरकार ने नहीं दी है. इसी दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है. इस अवसर पर टीएसपीडीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह, कंचन डे, डा एसके तिवारी,राजेश पांडे, रंजन दुबे, संजय पाठक सनेही, उमेश सिंह, एसडी पांडे, संदेश पांडे, रमेश हंसमुख, राम सूरत यादव इत्यादि भारी संख्या में भोजपुरी भाषी उपस्थित थे.







