चाकुलिया: चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर टिटिहा गांव के पास रविवार की रात बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक चालक प्रखंड के कालापाथर गांव निवासी युवक संपाई सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए मुटूरखाम गांव निवासी मनसा मंडल और मो आजाद ने अपनी वाहन से बेहतर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ एस सोरेन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
डॉ ने बताया कि घायल युवक के सर में गंभीर चोट लगी है. वहीं प्रखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा ठप होने से लोगों में सरकार और विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज अगर उक्त दोनों युवक अपनी वाहन से समय पर सीएचसी नहीं लाते तो शायद घायल युवक सड़क पर ही उपचार के अभाव में दम तोड़ देता. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपनी बाइक से दो अन्य साथियों के साथ अपने गांव लौट रहा था तभी टिटिहा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक साइकिल सवार से जा टकराई जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य युवक और साइकिल सवार व्यक्ति सुरक्षित है.


















