जमशेदपुर: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रखकर पूजा अर्चना की. सोमवार शाम व्रती महिलाएं मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा कर तीज व्रत की कथा सुनी. जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुहागिन महिलाएं तीज की पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं. शाम के समय पुजारी ने कहा कि तीज पर निर्जला व्रत और भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा करने का विधान है. इस दिन व्रत के साथ-साथ शाम को व्रत की कथा सुनी जाती है. माता पार्वती का व्रत पूजन करने से धन, विवाह संतानादि भौतिक सुखों में वृद्धि होती है. कई महिलाओं ने अपने घरों में भी तीज की पूजा की. (नीचे भी पढ़े)

इसे लेकर सुहागिन महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा के लिए इकट्ठा हुई. इस दौरान महिलाओं ने तीज की पारंपरिक गीत भी गए. इस अवसर पर घरों में गुझिया, ठेकुआ समेत अन्य पकवान भी बनाए गए.तीज व्रत का पारणा मंगलवार को होगा. व्रती सुबह स्नान-ध्यान के बाद पूजा-अर्चना और आरती करने के पश्चात व्रत के दौरान हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना के पश्चात बड़ों का आशीर्वाद लेंगी. इसके बाद दान-पुण्य और प्रसाद वितरण कर स्वयं प्रसाद ग्रहण करेंगी और व्रत का पारणा करेंगी.




