जमशेदपुर : ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद सिंह का सोमवार देर रात कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह का पिछले कुछ समय से कोलकाता में इलाज चल रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

निधन की सूचना के बाद उनके दोनों पुत्र राकेश और मुकेश पार्थिव शरीर को लेकर कोलकाता से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके निधन को सामाजिक और ट्रांसपोर्ट जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. एसोसिएशन एवं मंच से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.




