जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के एसएससी फ्लैट निवासी शंकर दास (69) ने बुधवार सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया. मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक टाटा स्टील का रिटारयर कर्मचारी है. वहीं उन्होंने सुसाइड नोट लिखा है कि वे बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे है. उनके आत्महत्या का दोषी वे स्वयं है. इसके लिए किसी अन्य का कोई कसुर नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

प्राप्त जानकारी अनुसार शंकर दास के दो बच्चे है. बुधवार सुबह ही बेटा टाटा स्टील में नाइट ड्यूटी कर घर लौटा. वे उससे मिले और अपने कमरे में चले गए. वहीं 8 बजे जब बहु उनके कमरे में चाय लेकर गई, तो देखा कि वे फंदे से लटके हुए थे. उन्होंने शोर मचाकर पति को बुलाया. तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और उनके जेब से सुसाइड नोट बरामद किया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी बताया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




