जमशेदपुर / गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के उषा मोड़ के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत गयी. उन्हें उषा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन से पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे मुंह के बल ही बाइक से गिर गए. गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों कदमा गणेश पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे थे. बताया गया कि रात होने के कारण वे काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे. उसके बाद पुलिस पहुंची और घायलों को उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस : घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, हादसा के उषा मोड़ के पास हुआ था. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार तीनों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था. तीनों के सिर और मुंह से काफी रक्तस्राव हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
गम्हरिया के रहने वाले थे तीनों : हासदे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. मृतकों की पहचान गम्हरिया कोचापाड़ गांव का रहने वाला कृष्णा पाल (16), पोयलाडीह का रहने वाला मोहित लोहार (16) और मंगल गोप (15) के रूप में हुई है. वे तीनों पंडाल में डेकोरेशन का काम करते थे. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी तीनों के परिजनों दो दी गई. तीनों के परिजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है.




