जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सोनारी इकाई द्वारा जोगर्स पार्क में बुधवार को वाटर कूलर उपलब्ध कराया. कार्यक्रम की शुरूआत क्षत्रिय संघ महिला इकाई की केन्द्रीय अध्यक्ष कविता परमार एवं सोनारी महिला इकाई की अध्यक्ष शालिनी सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया. केन्द्रीय अध्यक्ष कविता परमार कहा कि सोनारी जोगर्स पार्क के लिए यह गर्व की बात है कि पार्क में टहलने वाले नागरिकों एवं खेलने वाले बच्चों को विशुद्ध पेयजल मिल सके, इसको ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया. (नीचे भी पढ़ें

यह वाटर कूलर क्षत्रिय समाज की महिलाओं की समाज के प्रति सेवा भाव की सोच, त्याग और समर्पण को दर्शाता है, जो समाज के हर व्यक्ति के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है. (नीचे भी पढ़ें)

जोगर्स क्लब की कमेटी द्वारा इस नेक कार्य के लिए झारखंड क्षत्रिय संघ की महिला इकाई के प्रति आभार प्रकट किया गया और हर जरूरत पर साथ चलने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर मधु, अंजू सिंह, शोभा सिंह, शम्मी सिंह, संगीता सिंह, अंजू सिंह एवं अंजू सिंह (द्वितीय) सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही.




