बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में गुरुवार को षष्ठी पूजा विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. इस पावन अवसर पर मधुआबेड़ा के महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे एकत्रित होकर पिपल पेड़ के निचे षष्ठी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं महिलाओं ने दिनभर कठोर निर्जला व्रत रखकर माता रानी से अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही पूजा स्थलों पर पंडित तपन आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई. पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से षष्ठी माता की कथा सुनी और आरती उतारी, जिसके उपरांत उपस्थित जनसमूह के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरा गांव षष्ठी मय और भक्ति के भजनों से गुंजायमान रहा और पूजा स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई.




