चाकुलिया : सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत गुरूवार की शाम चाकुलिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के नेतृत्व में नागाबाबा मंदिर पहुंचकर 51 दीप जलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दिर्घायु की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि मोदी सरकार की विभिन्न सेवा कार्यों और विकसित भारत पर विद्यालयों में छात्रों के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों के साथ-साथ लोगों को जागरूक करें. मौके पर दिनेश सिंह, हरी साधन मल्लिक, चंदना मुर्मू, सुधीर महतो, परिमल दास, तुषार बेरा, संदीप चंद समेत अन्य उपस्थित थे.




