चाकुलिया : चाकुलिया झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ 19 सितंबर को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर विधेयक का विरोध करेंगे. मौके पर श्री करूणामय ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से केन्द्र सरकार की इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
यह लड़ाई केवल किसी पार्टी की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है. इसके लिए सभी एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, बलराम महतो, अमर हांसदा, निर्मल महतो, राम मुर्मू, डमन हांसदा, राजा बारिक, निर्मल महतो, कृति महतो, राहुल महतो, राम बास्के, राजू कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.




