जमशेदपुर: 18 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा पार्वती घाट बिष्टुपुर स्थित चिल्ड्रेन देवात्मा उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छायादार पौधा और फुल का पौधा लगाया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव चमक सेनगुप्ता, अध्यक्ष टीएस कलसी, सहायक सचिव शुभ्राल रॉय, आरएल भारद्वाज, एमजे भसानी, एनएस रावत, प्रोबीर दत्ता, एनसी मटालिया, सुदीप बेरा, केसी साह, मेघनाद फायदा, महेन्द्र महतो ,आशीष मजुमदार, राम मोहन एवं नीलमणि बोस और एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष रिंटू रजक और अरिन्दम बरूआ उस्पस्थित रहे .(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पार्वती घाट के दीपेन्द्र भट्ट, दावे जी उपस्थित रहकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया.




