• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 18, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy attack on government : मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र, सरयू राय बोले – प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें

Jamshedpur mla saryu roy attack on government : मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र, सरयू राय बोले – प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के वर्तमान अपर नगर आयुक्त के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव से विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है. सरयू राय ने उन्हें लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की योजनाओं की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है. प्रधान सचिव को भेजे पत्र में सरयू राय ने लिखा कि पूर्व में प्रकाशित और प्रक्रिया में आगे बढ़ चुकी निविदाओं को रद्द करने तथा नई निर्धारित दर-सूची जारी होने के बाद भी पुरानी दर-सूची पर 55 योजनाओं की निविदा निकालने पर उन्होंने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है. सरयू राय ने प्रधान सचिव को भेजे पत्र में कहा कि निविदा आमंत्रण सूचना, 13 अप्रैल के माध्यम से तत्कालीन उप नगर आयुक्त ने छह योजनाओं के लिए निविदा प्रकाशित की थी. इनकी कुल लागत 3 करोड़ 58 लाख 17 हजार 400 रुपये थी. निविदाएं खोली जा चुकी थीं तथा तुलनात्मक वित्तीय विवरणी तैयार कर नियमानुसार इनके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही थी. इन योजनाओं को नगर विकास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त थी. इसके बावजूद वर्तमान अपर नगर आयुक्त ने इन निविदाओं का निष्पादन करने के बजाय उन्हें रद्द कर दिया. श्री राय के अनुसार, इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन लंबित हो गया. सरयू राय ने 27 सितंबर 2025 और 15 जनवरी की निविदाओं को रद्द किए जाने पर भी सवाल उठाया है. इन दोनों निविदाओं में कुल 2 करोड़ 6 लाख 90 हजार 540 रुपये की 22 योजनाएं शामिल थीं. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा कि इन निविदाओं को खोला जा चुका था, संवेदकों का चयन हो गया था और कार्यादेश के बाद उनसे अग्रधन भी जमा करा लिया गया था. उनके अनुसार, जिन चयनित संवेदकों ने कार्य शुरू नहीं किया था, उन्हें नियमानुसार तीन सूचनाएं दी जानी चाहिए थीं. इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं करने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा करने के बजाय निविदाएं ही रद्द कर दी गईं। ये सरासर नियम विरुद्ध है. सरयू राय ने नई और पुरानी निर्धारित दर-सूची को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न कार्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करीब एक सप्ताह पहले नई निर्धारित दर-सूची प्रकाशित की है. इसके बावजूद दो दिन पूर्व मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने पुरानी निर्धारित दर-सूची के आधार पर 55 योजनाओं की निविदा प्रकाशित कर दी. इन योजनाओं की प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 58 लाख 5 हजार 870 रुपये है. सरयू राय के अनुसार, नई निर्धारित दर-सूची जारी होने के बाद पुरानी दर-सूची पर योजनाओं की निविदा करना उचित नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो नगर निगम में विकास योजनाओं के चयन पर भी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने सवाल उठाया है. सरयू राय ने कहा कि यथा संशोधित झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 के अनुसार नगर निगमों की सभी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्तों, अपर नगर आयुक्तों और उप नगर आयुक्तों के पास हैं. इसके बावजूद उनके अनुसार मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बाहरी दबाव में काम कर रहे हैं और विकास योजनाओं के चयन में भेदभाव कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते वह निगम बोर्ड के पदेन सदस्य हैं। इसके बावजूद वर्तमान अपर नगर आयुक्त द्वारा 55 योजनाओं के लिए प्रकाशित निविदा में उनके कार्यालय द्वारा भेजी गई एक भी योजना शामिल नहीं की गई. सरयू राय ने इसे राजनीतिक दबाव में किया जा रहा भेदभावपूर्ण आचरण बताया है. अपने पत्र में सरयू राय ने नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए, लेकिन पिछली बैठक 18 अगस्त 2026 को बुलाई गई थी। यह बैठक भी चार महीने के अंतराल के बाद हुई थी. विधायक के अनुसार, पिछली बैठक हुए एक महीना पूरा हो गया, लेकिन अब तक अगली बैठक बुलाने की सूचना नहीं दी गई है. पिछली बैठक की कार्यवाही भी बोर्ड सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई गई है. सरयू राय ने कहा कि नियमानुसार बैठक से 72 घंटे पूर्व कार्यसूची सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध होनी चाहिए. लेकिन पिछली बैठक में उन्हें कार्यसूची उपलब्ध नहीं कराई गई और अन्य सदस्यों को केवल विचारणीय बिन्दुओं की सूची भेजी गई. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने मानगो नगर निगम में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर भी पत्र में सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार वर्मा का पदस्थापन मानगो नगर निगम में हुआ है. श्री वर्मा अपर नगर आयुक्त से वरीय होने के बावजूद उनके अधीन उप नगर आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे हैं. श्री राय ने पत्र में लिखा है कि सेवा में वरीय अधिकारी का कनीय अधिकारी के अधीन कनीय पद पर काम करना अपने आप में एक विचित्र स्थिति है. उन्होंने सवाल उठाया कि वरीय अधिकारी को कनीय अधिकारी के अधीन कनीय पद पर पदस्थापित करने के पीछे सरकार की क्या मंशा है? हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उन्हें मुनासिब नहीं लगता और इस मामले में सरकार को अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेना चाहिए. सरयू राय ने प्रधान सचिव से आग्रह किया है कि पत्र के बिंदु 1 से 5 में उल्लिखित विवरण के आलोक में कार्य संपादन के दौरान अनियमितता बरतने के लिए मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. वहीं, बिंदु 6 में उल्लिखित पदस्थापना संबंधी विसंगति के संदर्भ में सरकार से अपने विवेकानुसार निर्णय लेने का अनुरोध किया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur bonus : जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को इस साल कुल 18.7 फीसदी बोनस, 13.7 फीसदी बोनस व 5 फीसदी एक्सग्रेसिया देने पर हुआ समझौता
खबर

Jamshedpur bonus : जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को इस साल कुल 18.7 फीसदी बोनस, 13.7 फीसदी बोनस व 5 फीसदी एक्सग्रेसिया देने पर हुआ समझौता

September 18, 2026
jamshedpur state bank pensioners association-स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर ने पार्वती घाट चिल्ड्रेन देवात्मा उद्यान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
खबर

jamshedpur state bank pensioners association-स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर ने पार्वती घाट चिल्ड्रेन देवात्मा उद्यान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

September 18, 2026
Jamshedpur women’s university spandan : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर ‘स्पंदन’ काव्य प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगिता में वर्षा पति ने जीता प्रथम पुरस्कार
खबर

Jamshedpur women’s university spandan : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर ‘स्पंदन’ काव्य प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगिता में वर्षा पति ने जीता प्रथम पुरस्कार

September 18, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News