जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को इस साल 18.7 फीसदी बोनस मिलेगा. इसमें 13.7 फीसदी बोनस और 5 फीसदी एक्सग्रेसिया दिया जायेगा. इस समझौता प्रबंधन की ओर से क्लब के अध्यक्ष प्रोबाल घोष, महासचिव अभिनव कुमार, उपाध्यक्ष जया सिंह पांडा, वेद प्रकाश ठाकुर, रंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर कुमार, समिति सदस्य मनस्वी दुआ राय, जनरल मैनेजर मो. परवेज तथा एफएंडए अधिकारी सुमित कुमार सिंह और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, माधव हरपाल, राजू सोना, दिनेश कुमार पांडेय और सुभाष जाना ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
क्लब प्रबंधन और कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत बेसिक और डीए की वास्तविक कमायी पर 13.7 प्रतिशत बोनस तथा 5 प्रतिशत एक्सग्रेशिया (अनुग्रह राशि) दी जायेगी. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 31112 रुपये तथा अधिकतम 62579 रुपये बोनस मिलेगा. वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम 30 दिनों तक कार्य करने वाले सभी स्थायी कर्मी इसके हकदार होंगे. 25 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में पैसे भेज दिये जायेंगे.




