रांची: सिमडेगा की पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार की पूर्व पर्यटन मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार की रात करीब 8:40 बजे निधन हो गया. वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं.उनके निधन की खबर मिलते ही सिमडेगा जिला भाजपा सहित प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की.विमला प्रधान के निधन को सिमडेगा के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है.सिमडेगा जिला भाजपा ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.




