जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित श्री श्री महावीर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह का वातावरण रहा. कार्यक्रम में भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललन द्विवेदी, अरविंद सिंह, मधुसूदन लाल, रविशंकर, शीतल रजक, किट्टू सिंह, विनय, छोटू, राहुल, बिट्टू, नानू, मन्नू, वंदना सिंह, सरिता, विनय कुमार, प्रकाश, रजत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.




