जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी राजन कुमार का केंद्रीय शांति समिति की ओर से स्वागत किया गया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सोनू रज़ा खान ने कहा कि राजन कुमार के आजाद नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित होने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी. मौके पर समाजसेवी एमडी खालिद खान और समाजसेवी अब्दुल रहमान मौजूद रहे.




