जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुए हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट टाटा स्टील की आंतरिक टीम ने समर्पित कर दी है. इसकी रिपोर्ट वीपी सेफ्टी को दी गयी है. इसके बाद सेफ्टी विभाग के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. एक सप्ताह में दो हादसा में दो मजदूरों की मौत के बाद मामले में कार्रवाई तेज की गयी है. इस मामले में कई और अधिकारियों पर गाज गिर सकता है. बताया जाता है कि चार से पांच अधिकारियों को शो कॉज किया जा चुका है. इससे पहले टाटा स्टील के कंस्ट्रक्शन सेफ्टी विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया. कंस्ट्रक्शन सेफ्टी टाटा स्टील जमशेदपुर और टीजीएस के हेड आइएल 3 आलोक पांडेय का स्थानांतरण हेड कंस्ट्रक्शन सेफ्टी आरएमबीबी आइएल 3 के पद पर किया गया है. अब वे जोड़ा ओडिशा से अपना कामकाज संभालेंगे. (नीचे भी पढ़े)
हेड कंस्ट्रक्शन सेफ्टी आरएमपी आइएल 3 अजय प्रताप को ट्रांसफर कर हेड कंस्ट्रक्शन सेफ्टी टाटा स्टील जमशेदपुर एवं टीजीएस आइएल 3 बनाया गया है. वे जमशेदपुर में रहकर अपनी सेवाएं देंगे. टीजीएस इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर के सीनियर एरिया मैनेजर आइएल 4 सईद जमीर अनवर का तबादला सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सेफ्टी टाटा स्टील जमशेदपुर प्रोजेक्ट्स आइएल 4 के रूप में किया गया है. वे जमशेदपुर से काम करेंगे. कंस्ट्रक्शन सेफ्टी टाटा स्टील जमशेदपुर प्रोजेक्ट्स के सीनियर एरिया मैनेजर आइएल 4 सुकेश कुमार को स्थानांतरित कर सीनियर एरिया मैनेजर टीजीएस-इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर आइएल 4 बनाया गया है. वे आदित्यपुर से कामकाज संभालेंगे. प्रबंधन का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से सुरक्षा व्यवस्था अधिक चाक-चौबंद होगी.




