जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तमोलिया के काड़ाधारा स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो (26) के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




