जादूगोड़ा : जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से 1 अक्टूबर को यूसिल सामुदायिक केन्द्र ( नरवा पहाड़ ) में रक्तदान शिविर आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक की गई. बैठक में रक्तदाताओं से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाये ताकि रक्त की जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाई जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
माझी बाबा बिरेन टुडू ने कहा कि समिति द्वारा हर जरूरत मंद लोगो को 24 घंटे में रक्त मुहैया कराई जाती है. पिछले वर्ष शिविर में 350 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था. इस वर्ष भी अच्छी रक्तदान की उम्मीद है. बैठक में जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से अध्यक्ष बप्पी नमाता उर्फ बप्पी, सचिव सुरेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष दुखु मुर्मू, कार्यालय सचिव सह प्रवक्ता चंद्राई टुडू, माझी बाबा बीरेंन टुडू, नायके बाबा सलखू मुर्मू, चिन्मय दास, अनार मार्डी, कारू माझी, राधा गोबिन्दो सिंह, डोंगल डिग्गी, दुर्गा हंसदा, गाजिया हांसदा उपस्थित थे.




