जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राज उर्फ विनय पांडेय (35 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राज कैलाश नगर स्थित नंबर 41सी ब्लॉक में अंजय कुमार के घर की पहली मंजिल पर रह रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था. बुधवार सुबह उसने कमरे में फांसी लगा ली. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




