जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के सामने की दवा की दुकान में ऊंची कीमत पर दवाएं देने का मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आते ही हंगामा मच गया. दुकानदार के एक प्रतिनिधि को लोगों ने अस्पताल में ही पिटाई कर दी. लोगों ने बताया कि उनके परिजन टीएमएच में एडमिट है. उनको एक लाइफ सेविंग ड्रग्स की जरूरतर थी. इसकी कीमत 9748.88 रुपये एमआरपी दर्ज थी. दवा की जरूरत थी तो लोगों ने टीएमएच के सामने से दवा लेन की कोशिश की. लेकिन उक्त दवा नहीं थी. लेकिन यह कहा गया कि उक्त दवा उनको 9500 रुपये में मिल जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद परिजन परेशान हो गये कि इतना ज्यादा कीमत मांगा जा रहा है. इसके बाद लोग साकची की दवा दुकान गये, जहां 5300 रुपये में दवा मिल गयी. इसके बाद लोग अस्पताल पहुंचे और दवा के लिए बातचीत करने आये व्यक्ति की पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऊंची कीमत पर दवाओं को टीएमएच के सामने ही बेचा जा रहा है. यह एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है. इस मामले की शिकायत टीएमएच प्रबंधन से की गयी है.




