जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उड्डीप्पी रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने सारी जांच की है. सीसीटीवी फुटेज में सारे अपराधियों की पहचान हो गयी है. इसके तहत यह मालूम चला है कि दो हमलावर अंदर गये थे और एक युवक गाड़ी चला रहा था, जो गाड़ी स्टार्ट रखकर बाहर ही खड़ा था. जैसे ही अपराधी गोलियां चलाकर आये, वैसे ही तीसरा व्यक्ति ने उनको गाड़ी में बैठाया और फिर भाग निकले. इस घटना में अब तक जांच में मामला सामने आया है कि मानगो के रहने वाले कुंदन कुमार द्वारा गाड़ी चलाया जा रहा था जबकि इस मामले में सरायकेला के अपराधी अजीत मंडल का हाथ है. अजीत मंडल देवघर में हुए मानगो के अमरनाथ सिंह हत्याकांड का आरोपी रहा है.(नीचे भी पढ़े)

वहीं, एक युवक सोनारी का रहने वाला राजाराम यादव का बेटा मोहन यादव है, जो अभी ही जेल से छूटा है. वह सोनारी के अमित राय हत्याकांड में सजायाफ्ता है. गाड़ी चलाने वाला कुंदन कुमार है जबकि बीच में बैठा शख्स सोनारी का रहने वाला मोहन यादव और पीछे बैठा व्यक्ति अजीत मंडल है. इन तीनों ने मिलकर ही इस कांड को अंजाम दिया है. इस तफ्तीश में दिखा है कि वे लोग गोली चलाने के बाद डोबो पुल होकर सीधे चांडिल की ओर भाग गये है. इस कांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जाता है कि डोमिनक का जुड़ाव माशुक मनीष गिरोह से जुडा रहा है. वहीं, माशूक मनीष के साथ अजीत मंडल के बीच पहले भी गोलीबारी हो चुकी है. वहीं, जमीन के काराबोर से जोड़कर भी इसको देखा जा रहा है. गैंगवार के भी एंगल से जांच की जा रही है.




