चाकुलिया : वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार चाकुलिया नगर पंचायत के सभी सात पूजा पंडालों का शनिवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता के साथ निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने सभी पूजा पंडालों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक सामग्री पंडालों में रखने की बात कहीं है. उन्होंने कमेटी के सदस्यों से कहा कि किसी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. पुलिस प्रशासन पूजा के सफल संचालन और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए हमेशा तत्पर रहेगा.




