जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 829वां नेत्र शिविर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में आयोजित किया गया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 78 नेत्र रोगियों की जांच की, जिनमें 37 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मोतियाबिंद से चिह्नित मरीजों की आवश्यक शारीरिक स्वास्थ्य जांच के बाद उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को किया जाएगा. ये ऑपरेशन डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वाइस पेट्रॉन राजेश मोहन प्रसाद, अशोक घोषाल, पेट्रॉन संजय सिंह, कार्यकर्ता राकेश मिश्र, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो एवं श्याम कुमार प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे.




