जमशेदपुर : टाटा पावर, जोजोबेड़ा की दोनों क्वालिटी सर्किल टीमों ने गुणवत्ता सुधार, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड हासिल किया है. भुवनेश्वर क्यूसीएफआई चैप्टर की ओर से आयोजित 8वें चैप्टर कन्वेंशन एवं दो दिवसीय क्वालिटी सर्किल कार्यक्रम में ब्लैक डायमंडऔर प्रयास टीम ने यह उपलब्धि हासिल कर जोजोबेड़ा का गौरव बढ़ाया.
क्वालिटी सर्किल कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल की समस्याओं की पहचान कर उनके प्रभावी समाधान तलाशना, उत्पादकता एवं कार्यक्षमता में सुधार करना तथा कर्मचारियों में टीम भावना और नवाचार को बढ़ावा देना है. दोनों टीमों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से गुणवत्ता प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की. (नीचे भी पढ़े)
ब्लैक डायमंड टीम में पंकज रॉय, सिबनाथ बनर्जी, वरुण गौतम, राजीव कुमार और सफातुल हक शामिल रहे. इसके फेसिलेटर संजय कुमार थे. वहीं प्रयास टीम में अजय मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, संजय लाल, आलोक नंदी और निशांत कुमार शामिल रहे. टीम के फेसिलेटर बनमाली साहू थे.टीम सदस्यों ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्वी क्षेत्र (सामान्य) के चीफ जगमीत सिंह सिद्धू, चीफ औ एंड एम हेड कुंदन कुमार और क्यूसी कोऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया. प्रतियोगिता के दौरान यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी पिंटू श्रीवास्तव ने भुवनेश्वर में टीमों के साथ रहकर सहयोग और मार्गदर्शन किया. टीमों ने यूनियन के सहयोग के लिए भी आभार जताया.इस उपलब्धि पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने दोनों टीमों के सदस्यों को बधाई दी. गोल्ड अवार्ड को कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक प्रयास, नवाचार और निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया.







