जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, हीट ट्रीटमेंट के जीएम पीके सिन्हा, गेयर बॉक्स एसेंबली के डीजीएम आशुतोष त्रिपाठी, पीपीसी एंड डिस्पैच ट्रांसमिशन के डीजीएम सुनील जायसवाल, ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा आदि का अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों का आभार जताते हुए अच्छे बोनस एवं नये नियोजन का रास्ता साफ होने का श्रेय मजदूरों को दिया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जब आप मजदूर साथी स्वागत में माला पहनाते हैं तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. नतीजा मजदूर हित में अच्छे फैसले लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है.




